नई दिल्ली : बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो देश की डिमांडेड एक्ट्रेस हैं। प्रियंका चोपड़ा ने देश जितना ही नाम विदेश में भी कमाया है। सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका विदेश में ही सेटल हो गई है। आज वह कई विदेशी प्रोग्राम और इवेंट में नजर आती हैं। इन दोनों का लंदन में एक आलिशान बंगला भी हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
एक्ट्रेस ने पिछले साल किताब अनफिनिश्ड रिलीज़ की थी। इस दौरान उन्होंने इसमें कई बड़े खुलासे किये थे। इसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर जिक्र किया। एक्ट्रेस ने भारत और अमेरिका में बड़े होने, मिस इंडिया से लेकर मिस वर्ल्ड तक और हॉलीवुड स्टार बनने तक की अपनी जर्नी के बारे में लिखा हैं। इसमें एक किस्सा शेयर करते हुए प्रियंका ने उस समय का स्ट्रगल बताया जब वह बॉलीवुड में नई नई थी।
दरअसल प्रियंका को एक गाना शूट करना था जिसमें उन्हें अपने कपड़े उतारने थे। इस गाने को शूट करने के लिए उनसे कहा गया कि चड्डियां दिखाओ वरना लोग फिल्म क्यों देखेंगे। मैंने इस बारे में डायरेक्टर से बात की लेकिन उन्होंने साफ़ कहा कि कुछ भी हो, चड्डियां दिखनी चाहिए। यह किस्सा होने के बाद उन्होंने वह फिल्म छोड़ दी। हालांकि उन्हें पूरी तरह से कपड़ें निकालने के लिए नहीं कहा गया था। इस खबर की पड़ताल करने के बाद हमें पता चला कि पूरी तरह से कपड़ें उतारने की बात महज़ अफवाह हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दुनिया की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका ने हाल ही में 27वें स्थान पर जगह बनाई थी। एक्ट्रेस हर प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 3 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं।