Nick Jonas और Priyanka Chopra अपनी 165 करोड़ की हवेली छोड़ने पर हुए मजबूर! छिड़ गई है कानूनी लड़ाई

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर भी काफी ही जाता एक्टिव देखा जाता है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही अब विदेश में रहती हैं, लेकिन भारत में आज भी उनकी चर्चा होती है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनोस शादी के बाद एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं, इसका सपूत प्रियंका का इंस्टाग्राम अकाउंट है। लेकिन, अब प्रियंका को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनोस आर्थिक परेशनियों से झूझ रहे हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं प्रियंका और निक?

हाल ही में, एक नेटिजन ने ‘रेडिट’ पर एक रिपोर्ट के कुछ स्क्रीनग्रैब शेयर किये गए, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कीमत पर अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को छोड़ दिया है। रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका और निक लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि निक और प्रियंका अपनी हवेली का किराया सही समय पर नहीं दे पा रहे थे, उन्हें हर महीने 100K अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना होता है।

ऐसे में उन्होंने इसे गिरवी रखने के लिए बैंक का दरवाजा भी खटखटाया। इस खबर को सुनने के बाद प्रियंका और निक के फैंस के बीच खलबली मच गई है। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक नेटिजन ने लिखा, इतना पैसा और सोर्स ऑफ इनकम होने के बाद भी कैसे आर्थिक परेशानियां? एक अन्य ने लिखा – इसे आम भाषा में ‘चादर से ज्यादा पैर फैलाना’ बोलते हैं।

आपको बता दें कि अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद, प्रियंका चोपड़ा अमेरिका चली गईं और ये कपल लॉस एंजिल्स में एक भव्य घर में रहता है, जहां वे अपनी बेटी, मालती मैरी चोपड़ा जोनास और अपने प्यारे पालतू जानवरों के साथ रहते हैं। लेकिन, अब खबरों की मानें तो प्रियंका और निक ने अपना 20 मिलियन डॉलर का लॉस एंजिल्स निवास खाली कर दिया है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस ने जब अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे तब प्रियंका कई तस्वीरें भी शेयर किया करती थी। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति निक जोनस के साथ अपने घर की गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें साझा की थीं।

हालांकि, इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है इसके बार में Timesbull. com पुष्टि नहीं करता है। क्योंकि, प्रियंका और निक की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऐसे कोई खबर शेयर नहीं की गई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App