नई दिल्ली : वृंदावन भारत में एक ऐसी जगह है, एक नाम है जहां हर कोई जाना चाहता है। हर कोई राधा कृष्ण के दर्शन करना चाहता है और उनकी कृपा पाना चाहता है। पिछले दिनों बॉलीवुड के कई स्टार्स को वृंदावन की गलियों में देखा गया है। जिनमें अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा कई बड़े नाम जुड़े हैं। अब बॉलीवुड के बड़े-बड़े सिंगर्स भी राधा नाम के दीवाने होने लगे हैं।
कुछ दिनों पहले पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर बी प्राक (B Praak) को वृंदावन में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने खूब भक्ति गीत गाए थे और पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया था। बी प्राक (B Praak) ही नहीं अब इंडियन आईडल फेम सवाई भाट (Sawai Bhatt) श्री राधे के दीवाने हो गए हैं। इन दोनों ही सिंगर्स के भजनों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जिन्हें लोग देखना काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सिंगर बी प्राक श्री प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Ji Maharaj) के सामने राधा रानी को अपने भजनों से लुभाते नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने भजनों से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया था। लोग बी प्राक के इस अंदाज को भूल ही नहीं पाए थे कि इंडियन आईडल फेम सवाई भट्ट अपने भजनों से लोगों को भाव विभोर करते हुए नजर आए।
सफाई भाट ने अपनी जादुई आवाज से हर किसी को हैरान कर दिया। उनकी आवाज में राधा रानी का भजन हर किसी के दिल को छू गया। श्री प्रेमानंद महाराज भी भक्ति में गीतों में खोए हुए नजर आए। सवाई भट के भजन को सुनकर वहां बैठे मौजूद लोगों के अलावा महाराज भी भावुक हो गए थे।
आपको बता दें कि श्री प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Ji Maharaj) के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होते हैं। उनके वीडियो और उनके प्रवचन को देखना और सुनना लोग काफी पसंद करते हैं। प्रेमानंद महाराज जी राधा रानी के परम भक्तों में से एक हैं। उनके पास वृंदावन आश्रम में देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां दर्शन करने पहुंचती हैं।