Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ अपनी कामयाबी का जश्न मना रही है। भोजपुरी सिनेमा इन दिनों लोगों को अपनी और काफी ज्यादा आकर्षित करने में लगा हुआ है। ऐसे में अगर किसी भोजपुरी सुपरस्टार ने ऑडियंस को सबसे ज्यादा अपनी तरफ आकर्षित किया है तो वह नाम है तेजी से उभरते हुए हुए सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू का।
प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) भोजपुरी इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जिन्हें इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उन्हें स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते हैं। प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) का एक गाना इन दिनों काफी तेज़ी से इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है।
इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री खुशी दुबे (Khushi Dubey ) भी नजर आ रही है। इन दोनों का यह गाना जंगल में आग की तरह फैल रहा है। गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदीप पांडे चिंटू खुशी दुबे के साथ काफी क्लोज हुए जा रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है।
वायरल हो रहे इस गाने के बोल है June Ke Garmi Bhayil Ba Jawani। यह गाना फिल्म दिदिया के देवर दिल ले गइल से लिया गया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करे तो इसमें Pradeep Pandey Chintu, Khushi Dubey, Garima Dixit, Nisha Singh, Anoop Arora, Sachin Srivastava, Amit Rai, Shreya Rai जैसे कलाकार मोजूद हैं।
इस गाने के व्यूज के बारे में बात करे तो इस गाने को अब तक 15 लाख लोगों ने देख लिया है और 10000 लोगों ने गाने को लाइक किया है। इस गाने का म्यूजिक डायरेक्शन मधुकर आनंद द्वारा किया गया है और इस गाने को विकास पांडे और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने को मनीष जैन ने प्रोड्यूस किया है। जिनके साथ वेद प्रकाश तिवारी और अशोक पांडे भी है। इस गाने को सत्या सावरकर ने लिखा है।