Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद है जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को मशहूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भोजपुरी कलाकारों की मेहनत का ही नतीजा है कि भोजपुरी के गानों और फिल्मों को आज सिर्फ भोजपुरी ऑडियंस ही नहीं बल्कि देश भर की और ऑडियंस पसंद करने लगी है। ऐसे में अगर किसी भोजपुरी सुपरस्टार को हाल के दिनों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है तो वह अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) है।
प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) भोजपुरी सिनेमा के बहुत ही प्रतिष्ठित कलाकार है। ऑडियंस उन्हें स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करती है। प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) और खुशी दुबे (Khushi Dubey) का एक गाना इन दिनों लोगों को पसंद आ रहा है। इस गाने में दोनों एक दूसरे के रोमांस में डूबे नजर आ रहे हैं। गाने के अंदर देखा जा सकता है कि हरे कलर की साड़ी पहने खुशी दुबे डांस कर रही है।
वही रात के अंधेरे में प्रदीप पांडे चिंटू उनके नजदीक आ जाते हैं। दोनों पहले तो धमाकेदार डांस करते हैं जिसके बाद प्रदीप खुशी को पानी में भिगो देते हैं और उन्हें रोमांस करने के लिए इशारा करते हैं। दोनों के बीच फिर किस होता है।
उसके बाद शुरू होता है ऐसा रोमांस जो हर किसी को दीवाना बना रहा है। खुशी दुबे और प्रदीप पांडे चिंटू का जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम जून के गर्मी है। यह गाना भोजपुरी फिल्म दीदी आके देवर दिल ले गईल से लिया गया है।
इस गाने को अब तक 16 करोड़ों लोगों ने देख लिया है। यह गाना 6 जून 2020 को एंटरटेन रंगीला नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गाने के लिए लिरिक्स सत्य सावरकर ने लिखे हैं और म्यूजिक देने का काम मधुकर आनंद ने किया है। गाने को विकास पांडे और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो फिल्म के अंदर Pradeep Pandey Chintu, Khushi Dubey, Garima Dixit, Nisha Singh, Anoop Arora, Sachin Srivastava, Amit Rai, Shreya Rai कलाकार मौजूद है।