Pawan Singh – Nidhi Jha Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के दबंग स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों लगातार खबरों में बने हुआ हैं। पवन सिंह की जोड़ी को काजल राघवानी, मोनालिसा, आम्रपाली और अक्षरा सिंह के साथ खूब पसंद की जाती है। हालांकि, अब अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक साथ पर्दे पर नजर नहीं आते हैं। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में गिने जाते हैं। हालांकि, पवन सिंह इस समय भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘जिद्दी’ का गाना ‘चीज हमार डाल देबा नेट प’ (Chiz Hamar Daal Deba Net Pa) एक बार फिर से लोगों को दीवाना बना रहा है। गाने में पवन सिंह और निधि झा की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
गाने में निधि झा पिंक टॉप और ब्लैक शॉर्ट में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। पवन सिंह और निधि झा के रोमांस वीडियो ने इंटरनेट का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है। गाना भले ही पुराना है, लेकिन गाने में निधि झा और पवन सिंह की धमाकेदार जोड़ी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है।
गाने के वीडियो में निधि झा और पवन सिंह एक दूजे के साथ खूब रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘चीज हमार डाल देबा नेट प’ को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
गाने को फिलहाल अब तक 2,57,44,705 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इस गाने को Pawan Singh और Indu Sonali ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Vinay Nirmal ने लिखें हैं। गाने को म्यूजिक Chhote Baba ने दिया है। इस गाने को देखने के बाद फैंस भी झूमने को मजबूर हो गए हैं। आपको पवन सिंह और निधि का ये गाना कैसा लगा आप हमें कमेंट बॉक्स के जरिये बता सकते हैं।