Bhojpuri hot : भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे स्टार है जिन्होंने अपनी अदाकारी और फनकारी से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। इन नामों में भोजपुरी इंडस्ट्री के सीनियर कलाकार पवन सिंह (Pawan Singh ) का नाम भी शामिल होता हैं। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी समय से सक्रिय है। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा में काम करते-करते लगभग दो दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। इतने लंबे समय में अभिनेता ने अपनी फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ा ली है।
आज उनके फैन बस उनकी एक झलक देखने के लिए पागल हुए जाते हैं। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर पवन सिंह का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को पसंद भी आ रहा है। यह गाना एक रोमांटिक नंबर ह। जिसमें अभिनेता पवन सिंह रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। पवन सिंह के जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं उसे गाने का नाम है भतार वाला मजा।
यह गाना पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर से लिया गया है जो कि इन दिनों काफी सुना जा रहा है। और देखा जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रानी भी नजर आ रही है। दोनों का रोमांस देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। आप भी एक बार इस गाने को देखने के बाद इसके दीवाने हो जाएंगे और बार-बार इस गाने को देखना पसंद करेंगे।
यह गाना भोजपुरी म्यूजिक चैनल वेव म्यूजिक पर 9 जून 2019 को पोस्ट किया गया था। तब से लेकर अब तक इस गाने को 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने अलका झा के साथ मिलकर गाया है जिसके लिए लिरिक्स लिखने का काम जाहिद अख्तर ने किया है।
इस गाने के लिए म्यूजिक डायरेक्शन छोटे बाबा का है। इसके प्रोड्यूसर उपेंद्र सिंह है। यह गाना काफी तेजी से वायरल होते हुए अब आगे बढ़ रहा है। उम्मीद है आपको भी इस गाने में पवन सिंह का रोमांस पसंद आएगा। गाना काफी तेजी से लोगों के बीच मशहूर हो रहा है।