Pawan Singh – Anjana Singh Live Show Romance: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) को आज वैसे तो पहचान की जरुरत नहीं है। पवन सिंह की दमदार आवाज को सुनने और उनकी एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले हमेशा बेताब रहते हैं। पवन सिंह के गानों का इंतजार उनके फैंस को हमेशा रहता है। पवन सिंह की आवाज को भारत सहित विदेश में भी पसंद किया जाता है।
पवन सिंह के कुछ गाने ऐसे भी हैं, जो वर्ल्ड फेमस रहे हैं। इस लिस्ट में Chhalakata Hamro Jawaniya और Lollypop Lagelu शामिल है। पवन सिंह अपने फैंस से मिलने के लिए हमेशा लाइव शो में भी जाते रहते हैं।
इसी बीच पवन सिंह और भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। गाने में अंजना सिंह और पवन सिंह लाइव शो के दौरान भी रोमांस करने से बाज नहीं आते हैं। इतना ही नहीं अंजना सिंह तो एक्टर पवन सिंह को किस तक कर देती हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि भोजपुरी सिनेमा में ‘हिट मशीन’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह एक्टर पवन सिंह की चुलबुले अंदाज में तारीफों की पूल बांधती हुईं नजर आती हैं। वीडियो की शुरुआत में अनजान सिंह कई सॉन्ग पर डांस भी करती हैं। लोगों को उनका डांस खूब पसंद भी आ रहा है।
वीडियो के लास्ट मेंअंजना एक्टर पवन सिंह सबसे सामने हाथ पकड़ कर कहती हैं, “लोग तो सूरत पर मरते हैं जनाब, हमें तो आपकी आवाज से ही इश्क हो गया”. पवन सिंह के इस वीडियो को DRA Films नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।