Best Selling Scooter: भारत में टू व्हीलर्स के तौर पर स्कूटर काफी ज्यादा बिक रहे हैं। शहरों में स्कूटर्स की मांग सबसे ज्यादा है। मार्च 2023 में भी पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर हीरो टीवीएस और होंडा रही। लेकिन पहले की ही तरह इस बार भी बेस्ट सेलिंग स्कूटर Honda Activa बनी।
2023 के मार्च महीने में होंडा एक्टिवा को सबसे ज्यादा लोगों ने खरीदा है। इसके कुल 1,74,503 यूनिट को बेचा गया है। वही दूसरे नंबर पर TVS Jupiter रही, जिसके कुल 53891 यूनिट्स की बिक्री हुई है। तीसरे पर Suzuki Access 40194 यूनिट्स की बिक्री के साथ बनी हुई है।
Honda Activa की घटी डिमांड
होंडा टू व्हीलर सालों से एक्टिवा को भारतीय बाजार में बेच रही है। इसे बल्क नंबर में प्रोड्यूस किया जाता है। लेकिन मार्च 2023 कंपनी के लिए उतना अच्छा नहीं रहा है। इस बार होंडा एक्टिवा के कुल 1,97,522 यूनिट की बिक्री हुई है। जबकि मार्च 2022 में इसके कुल 3,09,549 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 36% की गिरावट देखी गई है। वहीं फरवरी महीने में इसके कुल 2,27,064 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। फरवरी के हिसाब से मार्च महीने में इसकी बिक्री 13% से गिरी है। Honda Activa की सेल्स दिनों दिन बढ़ती जा रही है यह कंपनी के लिए चिंता का विषय है
Honda Activa का सबसे जबरदस्त मॉडल
भारत में सबसे ज्यादा होंडा एक्टिवा की बिक्री ही होती है। इसकी कीमत तकरीबन ₹75000 से शुरू होती है और ₹88000 तक जाती है। इसका सबसे महंगा वैरीअंट हाल ही में लॉन्च हुआ Honda Activa 125 H Smart है। इसमें आपको कई स्मार्ट और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके फीचर्स कार को कंपीट करते हैं। इस स्कूटर को बिना चाबी लगाए ही चलाया जा सकता है। इसमें हायर सेंसर का प्रयोग किया गया है। ऐसे फीचर्स पहले कारों में मिलते थे।