Aamrapali Dubey – Nirahua Romance Video: भोजपुरी इंडस्टी की खूबसूरत और मशहूर अदाकारा आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का नाम टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। आम्रपाली दुबे की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इन्हें भोजपुरी सिनेमा की ड्रीम गर्ल (Dream Girl) कहा जाता है। आम्रपाली आज के समय में भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करती हुईं नजर आ रही हैं।
लगातार उनकी फिल्में हिट जा रही हैं, लोगों की जुबां पर सिर्फ एक ही नाम है और वो है आम्रपाली दुबे। इन दिनों लगातार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सुर्खियों में छाई हुईं हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आम्रपाली दुबे एक एक और गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh lal Yadav Nirahua) के साथ रोमांस फरमाती हुईं नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली ने अभी तक एक साथ कई फिल्मों में साथ काम किया है।
निरहुआ और आम्रपाली का गाना ‘Dream Girl’ इस समय यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस सॉन्ग को Dinesh Lal Yadav Nirahua और Priyanka Singh ने अपनी सुनहरी आवाज दी है। गाने को म्यूजिक Sajan Mishra ने दिया है और लिरिक्स Ashutosh Tiwari ने लिखा है। इस गाने को वीडियो डायरेक्टर Aryan Dev हैं।
निरहुआ के सॉन्ग को Saregama Hum Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक 20,37,869 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने में आम्रपाली और निरहुआ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। ड्रीम गर्ल सॉन्ग में आम्रपाली शॉर्ट ड्रेस में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इतनी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं कि लोग अपनी निगाहें भी नहीं हटा पा रहे हैं।