Pawan Singh – Anjana Singh Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर के सॉन्ग रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। भोजपुरी दर्शकों द्वारा पवन सिंह (Pawan Singh) और अंजना सिंह (Anjana Singh) की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है।
इस जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अब इसी बीच पवन सिंह और अंजना सिंह पर फिल्माया गया भोजपुरी गाना ‘‘लाली तहलका’ (Laali Tahalka)’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
पवन सिंह का ये गाना फिल्म ‘हमार स्वाभिमान’ (Hamar Swabhiman) का है। गाने के वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस अंजना सिंह और भोजपुरी की ड्रीम गर्ल के साथ जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो में अंजना की अदाएं इतनी कातिलाना हैंम जिसे देख लोग मदहोश हुए जा रहे हैं। ‘लाली तहलका’ (Laali Tahalka Bhojpuri Song) के वीडियो को TF Music Hits नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।
फिल्म में पवन सिंह, अंजना सिंह, डिंपल सिंह, राम शर्मा अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। इस गाने को Pawan Singh और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि इसके लिरिक्स प्रकाश बारूद ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा बसही ने दिए हैं।
फिल्म के डायरेक्टर चंद्र भूषण मणि हैं, फिल्म को प्रोड्यूस राम निवास और शर्मा एनआरआई ने एक साथ मिलकर किया है। गाने में अंजना सिंह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों की हॉट केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। अंजना सिंह और पवन सिंह दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते है।