नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) हमेशा किसी ना किसी वजह से हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं। पवन सिंह की एक्टिंग और उनकी आवाज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
पवन सिंह जब भी स्क्रीन पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। वैसे तो पवन सिंह ने इंडस्टी की कई अभिनेत्रियों संग काम किया है, लेकिन अक्षरा सिंह और मोनालिसा के साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
हालांकि, अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक साथ नजर नहीं आते हैं। वहीं, दूसरी तरफ मोनालिसा ने भी इंडस्ट्री से दूरी बना रखी हुई है। लेकिन मोनालिसा के पुराने गाने हमेशा ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
इसी बीच मोनालिसा और पवन सिंह का एक पुराना और बेहद ही रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा और पवन सिंह रोमांस की सभी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘दीया गुल करा’ (Diya Gul Kara) सर्दियों के दिनों में एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में पवन सिंह और मोनालिसा का बेडरूम रोमांस देखने को मिल रहा है। इस गाने को सुहागरात पर फिल्माया गया है। पवन सिंह, अक्षरा सिंह और मोनालिसा का गाना ‘दिया गुल करा रानी’ एक बार फिर से दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है।
गाने में पवन सिंह दोनों एक्ट्रेस के साथ ही रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। मोनालिसा और पवन सिंह के बीच कई बोल्ड सीन भी फिल्माए गए हैं। इस गाने को देखकर पवन सिंह के फैंस आहें भरते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और सोनाली ने गाया है। जबकि गाने के बोल Manoj Matlabi ने लिखें हैं और म्यूजिक Avinash Jha”Ghunghroo” ने दिया है। गाने में पवन सिंह और मोनालिसा के बीच किसिंग सीन भी देखने को मिल रहा है।