Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर कोई अभिनेता पावर स्टार के नाम से जाना जाता है। जिसके नाम से ही फिल्में चलने लग जाती है तो वहां अभिनेता है पवन सिंह (Pawan Sing)। पवन सिंह (Pawan Sing) हमेशा ही अपनी एक्टिंग और अपनी सिंगिंग से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के एक ऐसे सुपरस्टार है जो कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांस हर चीज काफी शानदार तरीके से करते हैं।
सिल्वर स्क्रीन पर जब भी वह किसी अभिनेत्री के साथ रोमांस करते हैं तो ऐसा नहीं लगता है कि वह ड्रामा कर रहे हैं। बल्कि उनका रोमांस रियल लाइफ पति पत्नी के जैसा नजर आता है। अब इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर पवन सिंह का एक गाना काफी तेज़ी से वायरल हो रहा हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं। हम यहां पर पवन सिंह के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उसे गाने का नाम है चादर में गदर।
यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड नाम के भोजपुरी म्यूजिक चैनल पर पोस्ट किया गया था। हालांकि यह गाना काफी पुराना है। इसे 2 जून 2016 को पोस्ट किया गया था। लेकिन तब से लेकर अब तक लगातार लोगों का प्यार इस गाने को मिल रहा है और लोग इसे देखने के बाद इसके दीवाने हुए जा रहे हैं। वायरल होने वाले इस गाने को खुद पवन सिंह ने खुशबू जैन के साथ मिलकर गाया है।
चादर में गदर नाम के गाने में पवन सिंह अभिनेत्री काव्या सिंह के साथ हॉट मूव्स करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का रोमांस अब सोशल मीडिया पर चर्चा का वजह बन गया है। यह गाना वर्ष 2016 में भोजपुरी म्यूजिक चैनल पर पोस्ट किया गया था। जिसके बाद से लगातार लोग इस गाने को देख रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं।
इस गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो अब तक इस गाने को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है। म्यूजिक देने का काम अमन शर्मा ने किया है। यह गाना पवन सिंह की ही भोजपुरी फिल्म संग्राम से लिया गया है जो की एक हिट फिल्म रही थी। अब लोग इस फिल्म के गाने का आनंद ले रहे हैं।