Bhojpuri Dance : भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने शानदार अंदाज़ और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। दिग्गज भोजपुरी अभिनेता गायक पवन सिंह (Pawan Singh) के नाम कई सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं। वह पिछले काफी समय से भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल चेहरों में शामिल है। पवन सिंह (Pawan Singh) ने बॉलीवुड के कई सारे हिंदी गानों को भोजपुरी का फ्लेवर दिया है। अब इन दिनों पवन सिंह का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पवन सिंह के साथ इस गाने में भोजपुरी हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी नजर आ रही है। पवन सिंह और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने के अंदर दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों पर जादू कर दिया है। यह गाना लोगों की सॉन्ग लिस्ट में पहले नंबर पर आ गया है। हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है सॉरी सॉरी Sorry Sorry। वायरल हो रहे इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है।
पवन सिंह के बारे में बात करें तो उन्होंने भोजपुरी की तमाम अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर की है और सभी ए लिस्ट डायरेक्टर के साथ काम किया है । उनकी फैन फॉलोइंग की गिनती करना मुमकिन नहीं है। उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनके गाने आने के साथ ही उन्हें वायरल कर देते हैं। पवन सिंह दो दशक से ज्यादा समय से भोजपुरी इंडस्ट्री में सक्रिय है और एक से बढ़कर एक फिल्म में दिए जा रहे हैं।
पवन सिंह जितना अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर है उतना ही ज्यादा वह अपनी सुरीली आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी आवाज की वजह से ही वह मशहूर हुए हैं। उन्होंने सालों पहले चार्टबस्टर ट्रैक लॉलीपॉप लागेलू गाया था।
यह गाना देश भर में मशहूर हो गया। उनके इस गाने को आज तक कल्ट का दर्जा मिला हुआ है और यह गाना लगभग देश की हर शादी में सुनने को मिल जाता है। पवन सिंह के गाने को सबसे पहली बार वर्ष 2015 में वेव म्यूजिक नाम के युटुब चैनल द्वारा अपलोड किया गया था।