नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। पवन सिंह के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।
पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्टी की ज्यादातर अभिनेत्रिओं संग काम किया है। वैसे तो आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को निरहुआ के साथ हिट मानी जाती है, मगर इस समय आम्रपाली दुबे और पवन सिंह का एक गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने के वीडियो में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री देखते हुए ही बन रही है। भोजपुरी गाना ‘दूसर दुवार’ (Dusar Duwaar) दर्शकों द्वारा एक बार फिर से पसंद किया जा रहा है।
इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे छोटी सी ड्रेस पहनकर अपनी हॉट अदाओं से सभी को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित ये स्टार अपने हॉट रोमांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हुईं नजर आ रही हैं। इस गाने की लोकप्रियता का आलम यह है कि इसे खबर लिखें जाने तक अभी तक 18,669,006 से अधिक बार देखा जा चुका है और हर मिनट ये आकड़ा बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है।
पवन सिंह और आम्रपाली के इस गाने को Zee Music Bhojpuri नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। यह हिट गाना भोजपुरी फिल्म ‘शेर सिंह’ का है।
भोजपुरी गाना ‘दूसर दुवार’ को Pawan Singh और Priyanka Singh ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। जबकि गाने के बोल Sumit Chandravanshi ने लिखा है और गाने को म्यूजिक Chote Baba ने दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=gImNqHyQXUU&pp=ygUcYW1yYXBhbGkgZHViZXkga2EgaG90IHZpZGVvIA%3D%3D
आधी रात को दोनों जमकर एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस आम्रपाली लाल शार्ट ड्रेस पहनकर पवन सिंह को दीवाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं।
गाने को देखने के बाद फैंस कमेंट बॉक्स के जरिये तारीफों के पूल बांधते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह और आम्रपाली दोनों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं।