Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों पवन सिंह विवादित शादीशुदा जिंदगी को लेकर लगातार खबरों में बने हुए थे।
पवन सिंह (Pawan Singh personal Life) की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह संग एक्टर का रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है। एक समय पर अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे के काफी ही ज्यादा करीब हुए करता थे।
लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया था। अब दोनों के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए हैं। खैर, आज हम पवन सिंह के चाहने वालों के लिए एक बेहद ही रोमांटिक और मजेदार सॉन्ग लेकर आये हैं।
इस गाने के वीडियो में पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) नजर आ रही हैं। वैसे तो एक्ट्रेस को सबसे दिनेश लाल यादव की फिल्मों में देखा जाता है।
लेकिन, आम्रपाली दुबे और पवन सिंह पर फिल्माया गया गाना ‘दूसर दुवार’ (Dusar Duwaar) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। ये गाना फिल्म ‘शेर सिंह’ से लिया गया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस आम्रपाली साड़ी में नहीं बल्कि हॉट शॉर्ट ड्रेस में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही हैं।
इनकी हॉट अदाओं से फैंस के लिए नजर हटाना भी मुश्किल हो गया है। आम्रपाली को हर लुक में ही दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। पवन सिंह के इस गाने को Zee Music Bhojpuri पर अपलोड किया गया है।
इस वीडियो में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे आधी रात में खूब ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं। गाना ‘दूसर दुवार’ में आम्रपाली दुबे का अलग ही अवतार फैंस को देखने को मिला है।
पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस की केमिस्ट्री को पसंद भी किया जा रहा है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Sumit Chandravanshi ने लिखा है और गाने को संगीत दिया है Chote Baba ने। शशांक राय ने फिल्म का निर्देशन किया है।