Amrapali Dubey – pawan Singh Hot Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी पवन सिंह (Pawan Singh) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जब भी एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। लोग इस जोड़ी के दीवाने है।
वैसे तो आम्रपाली दुबे की जोड़ी निरहुआ के साथ पर्दे पर ज्यादा जमती है। मगर जब – जब पवन सिंह के साथ आम्रपाली दुबे नजर आई हैं, तो सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इसी बीच एक बार फिर से आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की जोड़ी इंटरनेट पर आग लगा रही है।
फिल्म ‘शेर सिंह’ का गाना ‘दूसर दुवार’ (Dusar Duwaar) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर अभी तक 1,84,60,790 से अधिक बार देखा जा चुका है। पवन सिंह के इस गाने को Zee Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
इस वीडियो में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे को जबरजस्त डांस मूव्स करते देखा गया हैं। ज्यादातर भोजपुरी फिल्मों में आम्रपाली साड़ी या फिर सलवार शूट में ही नजर आती हैं, मगर गाना ‘दूसर दुवार’ में आम्रपाली दुबे शॉर्ट ड्रेस में बेहद ही ज्यादा हसीन लग रही हैं।
गाने में पवन सिंह और आम्रपाली एक दूजे के बेहद ही ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर अपनी आवाज भी दी है। जबकि गाने को संगीत Chote Baba ने दिया है और गाने के बोल Sumit Chandravanshi ने लिखा है। शशांक राय ने फिल्म का निर्देशन किया है।