नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर इन दिनों भोजपुरी गानों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। लोग इन भोजपुरी गानों को देखना और सुनना काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों को यह गाने अपनी और काफी आकर्षित करने में लगे हैं। भोजपुरी गानों के प्रति लोगों की दीवानगी का आलम यह है कि लोग पुराने-पुराने गाने निकाल कर भी सुनने लग जाते हैं ।
अब इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता का गाना काफी तेज़ी वायरल हो रहा है। इस आर्टिकल में हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं उसका नाम है पवन सिंह (Pawan Singh)। पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ इस गाने में भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट अभिनेत्री कहीं जाने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh ) भी नजर आ रही है।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Akshara Singh ) तानी फेरे दी बलम जी गाने पर एक दूसरे की बाहों में लपेटे हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों के इस तरह के रोमांस को देखने के बाद हर किसी को हैरानी हो रही है। यह गाना दर्शकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है और लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के वायरल होने वाले इस गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक रिकॉर्ड 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
55 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने को पसंद किया है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह का यह गाना हीरो की होली फिल्म से लिया गया है। इस गाने में गजब की बात यह है कि इस गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है जो लोगों को काफी अच्छा लग रहा है।
वायरल होते हुए इस गाने के लिए लिरिक्स मनोज ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने तैयार किया है आपको बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के काफी बड़े सितारे हैं। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा में पिछले काफी समय से सक्रिय हैं और एक से बढ़कर एक फिल्म में दिए जा रहे हैं आज हर कोई उनकी स्टाइल का दीवाना है और उन्हें कॉपी करता है।