Pawan Singh – Akshara Singh Romantic Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में दर्शको की पसंदीदा जोड़ी दबंग स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को खूब पसंद किया जाता है। इनकी जोड़ी भले ही आज एक साथ ना दिखाई देती हो लेकिन इनके आज भी पुराने और नए गाने सोशल मीडिया पर ट्रेड करते रहते हैं। कुछ तो इनके जबरा फैन हैं , जो इनकी फिल्मों के आते ही सिनेमा हॉल में देखने पहुंच जाते हैं।
वहीं इनका एक गाना ‘पातर छितर’ (Pattar Chootar Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री सुपरहिट दिखाई दे रही है। वीडियो में अक्षरा मराठी लुक में नजर आ रही है। वहीं पवन सिंह फुल दबंग स्टाइल में दिख रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में इनका जबरदस्त रोमांस और डांस दोनों ही दिखाई दे रहा है, जिसे देख इनके फैंस तो बिल्कुल ही बावले हुए जा रहे हैं।
इस गाने को पवन सिंह और हनी बी ने अपनी आवाज में गाया है। और इसके लिरिक्स मनोज मतलबी द्वारा लिखें गए हैं। आप इस वीडियो को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। जिसपर 52 मिलियन व्यूज मिल चुके है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सॉन्ग को कितना पसंद किया जा रहा है। साथ ही इस पर लाखों लाइक्स और कमेंट भी किए गए हैं, जहां पर उनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ भी की गई है।
पवन सिंह की आवाज और अभिनय दोनों के आज करोड़ों की संख्या में दीवाने देखने को मिल जाएंगे। एक समय था जब भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर अक्षरा और पवन दोनों ही सुपरस्टार कलाकारों की जोड़ी सबसे सुपर रोमांटिक और जबरदस्त हिट जोड़ी मानी जाती थी। धीरे-धीरे उनके रिश्तों में खटास आने के बाद इनका रिश्ता भी करता गया और यह दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन बैठे। लेकिन इनके फैंस आज भी इस जोड़ी को देखने के लिए तरसते रहते हैं।