Pawan Singh – Akshara Singh Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के दबंग स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी ना सिर्फ सिनेमा पर्दे पर बल्कि लोगों के दिलों में भी एक खास जगह बनाई हुई है। हालांकि, पवन सिंह और अक्षरा सिंह अब एक साथ नजर नहीं आते हैं। इनके बीच चल रहा विवाद किसी से छुपा हुआ नहीं है। जब – जब अक्षरा और पवन सिंह के साथ पर्दे पर साथ नजर आये हैं, तो बवाल मच गया है। यहीं, वजह है कि इनके गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं इन दिनों उनका एक बहुत ही पुराना गाना धमाल मचाएं हुए है। जिन्हें इनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।
इस समय पवन और अक्षरा का ये भोजपुरी गाना (Bhojpuri Songs) सुपहिट फिल्म बजरंग’ (Bajrang) का है। यूं तो इस फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए जाते हैं, लेकिन इसका एक गाने कमर लचकावेलू’ (kamar lachkavelu) दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
पसंद आने की वजह ये है कि इस गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है, जिनके गाने को भोजपुरिया दर्शक काफी पसंद भी करते है। वायरल हो रहे इस गाने में साफ देखा जा सकता है कैसे पवन सिंह अक्षरा को प्यार करते हुए नजर आ रहे है।
अक्षरा सिंह भी विडियो में कमसिन और ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है। जिसे इनके फैंस इनको देख इनपर फिदा हुए जा रहे है। आप भी इस गाने को देख मजा लीजिए।इस वीडियो पर अब तक 6.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। अगर आप इस सॉन्ग को देखना चाहते हैं, तो आप Wave Music Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
इस सॉन्ग वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है, जो लोगों को काफी पसंद भी आती है। जब भी ये जोड़ी किसी फिल्म या गानों में दिखाई देते है वो हिट हो ही जाता है। भले ही आज इनकी जोड़ी एक साथ ना दिखती हो लेकिन लोग आज भी इन्हें खूब प्यार करते है।