Pawan Singh – Akshara Singh Romance Video: भोजपुरी सॉन्ग इस समय बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रहा है। भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) की शूटिंग पहले केवल बिहार में होती थी, लेकिन अब शूटिंग विदेशों में भी होने लगी है। पहले भोजपुरी फिल्मों का बजट बहुत ही कम हुआ करता था, लेकिन अब डायरेक्टर एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए अधिक खर्चा करने लगे हैं। इस समय एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे विदेश में शूट किया गया है।
वायरल हो रहे वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh), अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये गाना काफी पुराना है, लेकिन इस बार फिर से इसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी को आज भी भोजपुरी दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है, लेकिन अब ये दोनों साथ नजर नहीं आते हैं।
https://youtu.be/saju62uXggw
वायरल हो रहे वीडियो में अक्षरा सिंह शॉर्ट ड्रेस में बेहद ही खूसबूरत नजर आ रही हैं। पवन सिंह का गाना ‘Locker Mein Jawani’ एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। गाने के वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अपनी गोद में उठाकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। अक्षरा सिंह भी खूब मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=Lqgo4BygWIw
पवन सिंह के इस गाने को पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने ही आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Manoj Matlabi ने लिखा है और म्यूजिक Avinash Jha ‘Ghunghroo ने दिया है। ये गाना फिल्म ‘Maa Tujhe Salaam’ का है। फिल्म में पवन सिंह, मधु शर्मा, अक्षरा सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=Q0O5EAA98XE
https://www.youtube.com/watch?v=7LRiW3EUFp4
इस गाने को अभी तक ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. ‘लॉकर में जवानी’ के वीडियो को अब तक 23,610,471 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने को Yashi Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।