Pawan Singh – Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के गाने को आजकल कुछ ज्यादा ही पसंद किया जा रहा है। आये दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई भोजपुरी गाना ट्रेंड करता ही रहता है। इसी बीच भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और इंडस्ट्री के मेगास्टार पवन सिंह का एक पुराना सॉन्ग इंटरनेट पर सनसनी मचाये हुए है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी ऑनस्क्रीन खूब जमती थी।
इनकी जोड़ी जितनी फिल्मी पर्दे पर खूबसूरत नजर आती थी उतनी ही ऑफस्क्रीन भी। दोनों के दूसरे एक संग काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर किया करते थे। हालांकि, दोनों की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री के चलते आज ये जोड़ी साथ फिल्मों में नजर नहीं आती है।
खबरों की मानें तो आज के समय में ये दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। लेकिन, एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब यह दोनों हर दूसरी फिल्म में एक साथ ही नजर आते थे। पवन सिंह से प्यार में धोखा खाने के बाद अक्षरा सिंह उनसे बहुत दूर चली गई।
इसी कड़ी में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना ‘Hamahu Jawan Bani Tuhu Jawan’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में ये जोड़ी रात के अंधेरे में खूब रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह एक्ट्रेस को अपनी गोद में उठाकर प्यार करते हुए दिख रहे हैं।
गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा है। यह गाना फिल्म ‘सत्या’ का है और इसे Pawan Singh और Hunny-B ने मिलकर गाया है। जबकि गाने के बोल Manoj Matalabi और Vinay Nirmal ने लिखें हैं। पवन सिंह के इस गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस गाने को खबर लिखे जाने तक 99,515,584 से अधिक बार देखा जा चुका है।