Panchayat 3 : कौन हैं पंचायत सीरीज की रिंकी? नीना गुप्ता सचिव जी से करवानी चाहती थी शादी! देखें ग्लैमरस अवतार

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली : अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पंचायत’ ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक कहस जगह बनाई हुई है। पंचायत सीरीज के दोनों सीजन हिट साबित हुए थे। दर्शकों को बहुत ही बेसर्बी से पंचायत के तीसरे सीजन का इंतजार है। इस वेब सीरीज में फुलेरा गांव के लोगों की सच्चाई दर्शकों को खूब भा रही है।

इस सीरीज के हरेक किरदार से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है, फिर चाहें वो प्रधान जी, सचिव जी हो या फिर बनराकस हो। पंचायत के दूसरे सीजन में प्रधान जी की बेटी रिंकी यानी सानविका (Who is sanvikkaa) को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

 

फैन्स के दिलोदिमाग पर रिंकी का जबरदस्त क्रेज है। अपनी सादगी और अदाकारी से सानविका इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। पंचायत के पहले सीजन में नीना गुप्ता और रघुबीर सिंह के दिमांग में ख्याल आया था कि अपनी बेटी रिंकी की शादी अभिषेक त्रिपाठी यानि सचिव जी से करवा देते हैं।

पंचायत 2 में छाई थी रिंकी

पंचायत के दूसरे सीजन में रिंकी और सचिव से उनकी मुलाकातों का दौर भी बढ़ जाता है। सानविका फैन्स को अपने रिंकी अवतार से लुभाने में कामयाब रही हैं। एक्ट्रेस की सादगी को काफी पसंद किया गया है। सीजन 2 में रिंकी का रोल ठीक-ठाक है। असल जिंदगी में रिंकी यानी सान्विका काफी गॉर्जियश नजर आती हैं।

पंचायत सीरीज में रिंकी और सचिव जी की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। दोनों के बीच कुछ क्यूट पल भी देखें गए हैं। सानविका यानी रिंकी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो 9 से 5 की नौकरी नहीं करना चाहती थीं।

उन्होंने अपने माता – पिता से कहा था कि वो बेंगलुरु नौकरी के लिए जा रही हैं लेकिन वो एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंच गई थी। मुंबई जाने के बाद उनकी मदद इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाली एक दोस्त ने की थी।

सानविका के लिए एक्टिंग का सफर स्टार्ट करना इतना आसान नहीं था। उन्होंने कॉस्टयूम एडी के तौर पर काम किया था। सानविका ने पंचायत में काम करने से पहले काफी ही ज्यादा डरी हुईं थी, मगर उन्होंने बताया था कि टीम के सभी लोग बहुत ही अच्छे थे और सभी ने उनका हौसला भी बढ़ाया।

रिंकी असल जिंदगी में काफी खूबसूरत और बोल्ड भी हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर कई हॉट फोटोज देखने को मिल जायेंगे, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार आपक होश उड़ाने के लिए काफी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ढेर सारी ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं, जिसे आप एक बार तो जरूर ही देखना पसंद करेंगे।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App