Panchayat 3: सामने आया पंचायत 3 का वीडियो, कार में अकेले बैठे दिखीं सचिव जी संग रिंकी, कुछ तो खिचड़ी पक रही!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ‘पंचायत 3’ (Panchayat 3) का दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। ‘पंचायत 3’ (Panchayat 3 Release Date) को बहुत जल्द ही जारी किया जा सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अब पंचायत 3 का पहला लूक सामने आया है।

वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 3’ में इस बार भी जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) रघुबीर यादव, नीना गुप्ता (Neena Gupta) अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। अमेजॉन प्राइम वीडियो ने एक धमाकेदार अनाउंसमेंट की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपनी नई फिल्मों और सीरीज की घोषणा की है, जिसमें ‘पंचायत 3’ की भी झलक देखने को मिली है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिव जी एक चेयर पर बैठे होते हैं और उनके हाथ में किताब भी नजर आती है। सचिव जी काफी खुश दिख रहे हैं। इसके बाद सचिव जी अपनी गैंग प्रधान जी और चंदन रॉय के साथ नजर आते हैं।

सचिव जी के हाथ में एक लाठी होता है, इतना ही नहीं पंचायत 3 में सचिव जी और रिंकी के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी। दोनों वीडियो में कार बैठे हुए नजर आते हैं। सचिव जी बने एक्टर जितेंद्र को एक बार फिर उसी पुरानी अवतार में देखा जा सकता है। रिंकी के साथ सचिव जी की झलक फैंस को देखने मिली है।

पंचायत 3 में क्या कुछ होगा खास?

पंचायत सीजन 2′ (Panchayat 2) में आप ने अभिषेक और प्रधान के परिवार के बीच की लड़ाई देखी होगी। लेकिन अब पंचायत 3 के तीसरे सीजन का टीजर भी सामने आ चुका है। ये सीजन पहले और दूसरे के मुकाबले काफी ही ज्यादा मजेदार होने वाला है।

इस सीजन में भी कुल 8 एपिसोड होंग। ‘पंचायत सीजन 3’ को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं। पंचायत 3 को कब तक जारी किया जायेगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वीडियो को देखकर लगता है कि इस बार तीसरे सीजन में कुछ बड़ा धमाका होने वाला है।

पंचायत 3 को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। तीसरे सीजन को लेकर लोगों के दिमांग में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। जल्द ही रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया जायेगा।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App