Panchayat 3: गजब ही हो गया! तीन मार्च को रिलीज होगी पंचायत 3, सचिव जी ले जायेंगे अपनी दुल्हनियां?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। दीपक कुमार की डायरेक्टेड ‘पंचायत’ ( Panchayat 3) सीरीज के दो सीजन्स रिलीज किये जा चुके हैं और अब दर्शकों को तीसरे सीजन का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है। पंचायत के पहले सीजन को साल 2020 में रिलीज किया गया था।

रिलीज के साथ इस सीरीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और दूसरा 2022 में दोनों ही सीजन कमाल के हैं। मतलब नौजवान से लेकर चाचा ताऊ तक, सभी इस सीरीज के कायल हैं। जहां पहले सीजन में अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी काफी ही ज्यादा गुस्से में हमेशा नजर आते थे, वहीं दूसरे सीजन में सचिव जी का एक अलग ही अंदाज दर्शकों को देखने को मिला था।

सचिव जी सभी को बड़े ही प्यार से हसकर जवाब दिया करते थे। दूसरे सीजन ने तो अंत में सबको रुला भी दिया था, क्योंकि प्रहलाद पांडे का बेटा शहीद हो गया था। खैर, अब दर्शकों को पंचायत 3 का बहुत ही ज्यादा बेसर्बी से इंतजार है। पंचायत 3 को लेकर हर दूसरे दिन नई – नई खबरें सामने आ रही हैं।

पंचायत के दोनों सीजन की तरह ही पंचायत 3 को भी आप अमेजन प्राइम वीडियो पर ही देख सकेंगे। पंचायत सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है।

लीक हुई पंचायत 3 की रिलीज तारीख

हर किसी के दिमांग में यहीं सवाल उठ रहा है कि आखिर पंचायत 3 को मेकर्स द्वारा कब रिलीज किया जायेगा। क्योंकि, सीरीज के पोस्टर देखने के बाद से दर्शकों के मन में कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दर्शकों पंचायत 3 की कहानी को जानने के लिए काफी ही ज्यादा उतावले हुए जा रहे हैं।

कुछ लोगों को लगता है कि सचिव जी फुलेरा गांव को छोड़कर चले जायेंगे? जबकि कुछ लोगों को ऐसा ही लगता है कि रिंकी और सचिव जी एक दूजे से अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आएंगे? पंचायत 3 की कहानी क्या होगी इसका खुलासा तो रिलीज के बाद ही बता चलेगा।

अब इसी बीच सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो पंचायत 3 से अगले महीने 3 मार्च 2024 को पर्दा हटाया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अगर यह खबर सही निकली तो 2 मार्च को रात 12 से 12 :30 बजे के बीच में तीसरे सीजन को अमेज़न प्राइम वीडियो में जारी कर दिया जायेगा। लेकिन, रिपोर्ट्स पर पूरी तरह से भी यकीन नहीं किया जा सकता है। हमें कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App