Panchayat 3: क्या प्रधान जी और मंजू देवी चुनाव हार जाएंगे, या सचिव जी से होगी रिंकी की शादी?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। ‘पंचायत’ सीरीज (Panchayat Series) में जितेंद्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी (Abhishek) उर्फ सचिव (Sachivji) बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। सचिव जी ने ऑडियंस को काफी इम्प्रेस किया। सचिव जी को एक बार फिर से देखने के लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उतावले हुए नजर आ रहे हैं।

‘पंचायत’ सीरीज के डायलॉग्स तो आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। पंचायत सीरीज का दोनों ही सीजन हिट साबित हुआ है। सचिव जी के सहायक बने विकास की भूमिका को भी दर्शकों द्वारा काफी ही ज्यादा पसंद किया गया है।

विकास ने अपनी बोली से दर्शकों का दिल जीत लिया है। विकास का किरदार जिन्होंने निभाया है उनका नाम चंदन राय है। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ‘पंचायत 3’ (Panchayat 3) साल 2024 जनवरी के आखिरी में रिलीज होने की उम्मीद है।

‘पंचायत 3’ के कुल 8 एपिसोड

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चंदन रॉय के मुताबिक, ‘पंचायत 3’ के कुल 8 एपिसोड होंगे। खबरों की मानें तो ‘पंचायत 3’ की शूटिंग पूरी हो गई है और फरवरी या मार्च के महीने में रिलीज की जा सकती है। ‘पंचायत’ (Panchayat) वेब सीरीज के तीसरे पार्ट को भी अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जायेगा।

सीरीज का सेकेंड पार्ट देखने के बाद फैंस को अब तीसरे सीजन का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे सीजन की कहानी
काफी दिलचस्पी हैं। इसमें आपको कॉमेडी के साथ ही राजनीती भी खूब देखने को मिलने वाली है।

 सचिव जी और रिंकी करेंगे शादी?

तीसरे पार्ट की कहानी में दर्शकों को उन सभी सवालों के जवाब मिल जायेंगे, जो दूसरे पार्ट में रहस्यमी बना था। सबसे पहला सवाल – क्या सचिव जी और रिंकी की शादी होगी? दूसरा सवाल – क्या प्रधान जी और मंजू देवी चुनाव हार जायेंगे? तीसरा सवाल – क्या गांव में होने वाली राजनीती को देख फुलेरा गांव छोड़कर चले जायेंगे सचिव जी? ऐसे कई सवाल दर्शकों के मन में उठ रहे हैं।

बता दें कि ‘पंचायत’ वेब सीरीज में ग्रामीण जीवन और वहां होने वाले घटनाक्रम को बहुत ही अच्छे तरीके से दिखाया गया है। सीरीज में दिखाया गया है कि आज भी गांव के लोग किस तरह किसी भी छोटे फंक्शन को सबके साथ कैसे मिलकर मनाते है। या गांव में आज भी महिलाएं सिर पर पल्लू रखती हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App