Panchayat 3: अब सचिव जी फुलेरा गांव की क्रूर हकीकत से होंगे रूबरू! प्रधान गैंग पर अब विरोधी पार्टी करेगी वार?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। अमेजन प्राइम वीडियो की हिट सीरीज पंचायत के तीसरे सीजन का दर्शकों को बहुत ही ज्यादा बेसब्री से इंतजार है। पंचायत सीरीज का दोनों सीना हिट साबित होने के साथ ही हरेक किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हुई है।

अभिषेक त्रिपाठी के रूप में अभिनेता जितेंद्र कुमार के किरदार को काफी ही ज्यादा पसंद किया गया है। पंचायत सीरीज में अभिनेता जितेंद्र कुमार ने सचिव जी की भूमिका निभाई है।

कुछ समय पहले शो का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें पंचायत सचिव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अपनी पीठ पर बैग के साथ मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह फुलेरा गांव छोड़ रहे हैं या नहीं?

दूसरी तस्वीर में शो के अन्य किरदारों को भी दिखाया गया था, जिनमें बनराकस, विनोद और माधव शामिल हैं, जिन्हें क्रमशः दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और बुल्लू कुमार ने निभाया है, फोटो में जो एक बेंच पर बैठे हैं। उनके पीछे की दीवार कहती है, “ठोकर लगती है तो दर्द होता है, तभी मनुष्य सीख पाता है।”

पंचायत सीरीज की कहानी क्या है?
पंचायत सीजन ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 54वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ (ओटीटी) का पुरस्कार जीता था। यह सीरीज एक इंजीनियरिंग स्नातक की यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है जो सीमित नौकरी ऑप्शन के कारण उत्तर प्रदेश के काल्पनिक गांव फुलेरा में पंचायत सचिव बन जाता है।

शो के पहले सीजन को सचिव जी को बहुत ही ज्यादा गुस्सा आता है और वो गांव से कैसे भी करके निकलना चाहते हैं। उनका गांव में एकदम मन नहीं लगता था। लेकिन दूसरे सीजन में सचिव जी का अलग ही अवतार दर्शकों को देखने को मिला था।

दूसरे सीजन में सचिव जी ज्यादातर समय हसकर ही जवाब दिया करते थे। इसके अलावा उनका फुलेरा गांव में अब मन भी लगने लगा था। सीजन 2 में सचिव और प्रधान की बेटी रिंकी के बीच क्यूट केमिस्ट्री भी देखने को मिली थी।

पंचायत 3 की क्या होगी कहानी?

सूत्रों की मानें तो अब इसके तीसरे सीजन में पॉलिटिक्स पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। मेकर्स ने दूसरे सीजन के अंत में गांव के उपप्रधान प्रह्लाद के बेटे की मौत से यह तो इशारा दे दिया था कि अपकमिंग सीजन में कॉमेडी का डोज थोड़ा अब कम देखने को मिलेगा। सीजन 3 में दर्शकों को फुलेरा गांव की क्रूर हकीकत से अब रूबरू कराया जाएगा। अब सीजन 3 में प्रधान गैंग के अपोजिट वाली पार्टी का अहम रोल देखने को मिलेगा।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App