Panchayat 3: क्या सचिव जी से शादी करने के बाद फुलेरा गांव छोड़कर देगी रिंकी? जानिए रिलीज डेट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। पंचायत (Panchayat) के पहले और दूसरे सीजन के बाद अगर आप इसके तीसरे सीजन (Panchayat 3) का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। पंचायत 3 के रिलीज़ होने का इंतजार दर्शकों को बहुत ही बेसर्बी से है।

तीसरे सीजन को पहले और दूसरे की तरह अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज किया जायेगा। इस खबर के बाद जहां कुछ लोग बेहद खुश हैं, वहीं कुछ लोगों के मन कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

इस वेब सीरीज में फुलेरा गांव के लोगों की सच्चाई दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई है। बात चाहे प्रधान जी की हो, या फिर सचिव जी की। सभी किरदारों ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हुई है। पंचायत सीरीज के दूसरे सीजन में सचिव जी और रिंकी की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था।

रिंकी यानी सानविका को इससे पहले स्क्रीन पर नहीं देखा गया था। अपनी सादगी भरे अंदाज और अदाकारी से रिंकी से खास जगह बनाई हुई है। दर्शक एक बार फिर से तीसरे सीजन में सचिव जी और रिंकी को एक साथ देखने के लिए उतावले हुए जा रहे हैं।

‘पंचायत 3’ में जितेंद्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी उर्फ पंचायत सचिव की भूमिका निभाई है। सचिव जी के किरदार को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया है। वहीं, नीना गुप्ता और रघुवीर यादव के डायलॉग्स तो लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। मीडिया रिपीर्टस की मानें तो पंचायत 3 को मार्च के महीने में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

पंचायत 3 की कहानी कैसी होगी?

सूत्रों की मानें तो तीसरे सीजन में पॉलिटिक्स पर ज्यादा फोकस किया गया है। पहले और दूसरे सीजन के मुकाबले तीसरे सीजन में कॉमेडी का डोज़ कम देखने को मिलेगा। मेकर्स ने दूसरे सीजन के अंत में गांव के उपप्रधान प्रह्लाद के बेटे की मौत से यह तो इशारा दे दिया था कि तीसरे सीजन में राजनीती अधिक खेली जाएगी।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App