Panchayat 3: फुलेरा गांव छोड़कर नहीं जाएंगे सचिव जी? पिंकी और अभिषेक की लव स्टोरी बढ़ाएगी प्रधान जी की परेशानी!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। वेब सीरीज पंचायत सीजन 1 और पंचायत सीजन 2 (Panchayat 3 OTT) को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था। अब दर्शकों को पंचायत 3 का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है। हर कोई जानना चाहता है कि पंचायत 3 कब रिलीज होगा। पंचायत 3 को लेकर दर्शकों के दिमांग में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

दूसरे सीजन के बाद फैंस दिल थाम कर पंचायत 3 का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। वेब सीरीज पंचायत सीजन 1 और पंचायत सीजन 2 में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की भूमिका को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था, इन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

‘पंचायत3’ 2024 की सबसे मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक बनी हुई है। पंचायत सीरीज में जितेंद्र कुमार उर्फ सचिव जी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। इस सीरीज में फुलेरा गांव का दिखाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पंचायत 3’ जल्द ही स्ट्रीम होगी।

पंचायत 3 की स्टारकास्ट

‘पंचायत 3’ (Panchayat 3) वेब सीरीज में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, जितेंद्र कुमार, सानविका जैसे किरदार अहम किरदार में नजर आएंगे। पंचायत सीजन 3 की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पर खत्म हुई थी। सीजन 3 में सचिव जी और पिंकी की क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है। सचिव जी और पिंकी की लव स्टोरी शुरू होने वाली है, जिससे प्रधान जी की परेशानी बढ़ जाएंगी।

कब रिलीज होगी पंचायत 3

मगर अब खबर आई है कि ‘पंचायत’ का सीजन 3 को इस साल के अंत तक रिलीज किया जायेगा। द स्टेट्स्मैन की रिपोर्ट के मुताबिक, पंचायत के तीसरे सीजन को दिसंबर 2024 में रिलीज किया जायेगा। खबरों की मानें तो इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी बाकी है। जैसे ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा हो जायेगा इसे रिलीज कर दिया जायेगा।

पहले के कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘पंचायत सीजन 3’ को 26 जनवरी, 2024 को रिलीज किया जायेगा हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और ये खबर झूठी निकली।

एक और रिपोर्ट में कहा गया था कि तीसरे सीजन को 3 मार्च 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है, लेकिन यह भी खबर झूठी निकली। आपको बता दें कि अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App