Ambani की पार्टी में Orry ने कछुए के साथ करवाया फोटोशूट, जाते-जाते ओरी से रिहाना ने मांग ली ये कीमती चीज?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी इन दिनों लगातार ही चर्चा का विषय बनी हुई है। गुजरात के जामनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कपल 12 जुलाई को शादी करेगा।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम में भारत और विश्व के कई सितारे शामिल हो रहे हैं। इस प्री-वेडिंग समारोह में अंतरराष्ट्रीय सितारा रिहाना भी नजर आईं और उन्होंने अपने प्रदर्शन से स्टेज को जलाया। जानिए इस अद्भुत अनुभव की दस्तान, जहां रिहाना ने जन्हवी कपूर के साथ नाचा और ओरी के साथ भी उनकी मस्ती में शामिल हो गईं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि रिहाना और ओरी कैसे एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। इन दोनों को देखकर लगता है कि वे लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। इस दौरान, रिहाना न केवल ओरी के साथ नृत्य कर रही हैं बल्कि उनके साथ बातें भी कर रही हैं। वह ओरी के कान में कुछ कह रही हैं जिसका जवाब ओरी ने ‘ओके’ कहकर दिया। इसके जवाब में, रिहाना ने कहा – ‘मुझे यह अच्छा लगता है’।

इसी बीच ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर काफी ही तेजी से वायरल होती हुईं नजर आ रही हैं। फोटो में ओरी शर्टलेस नजर आ रहे हैं। ओरी के हाथ में कछुवा नजर आ रहा है और वो कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं, कुछ फोटोज में उन्हें ब्लैक बटरफ्लाई बनी शर्ट पहने देखा जा सकता है। दरअसल, जश्न के दूसरे दिन जंगल थीम पर बेस्ड एक ड्रेस कोड रखा गया था, जिसमें हर कोई अपने अलग – अलग आउटफिट में नजर आया है। सभी ने अपना फोटोशूट भी करवाया था।

ऐसे में ओरी कैसे पीछे रह सकते हैं। ओरी ने अलग – अलग अंदाज में फोटोशूट करवाया है। इतना ही नहीं ओरी हीरे की बालियां पहनें हुए काफी ही आकर्षक लग रहे हैं। ये डायमंड इयररिंग्स ऐसे थे कि इनपर रिहाना की भी नजरे टिक गईं। उन्होंने ओरी से इयररिंग्स मांगी और उन्होंने खुशी – खुशी दे भी दिया।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App