Nirahua Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इन दिनों लगातार खबरों में छाए हुए हैं। निरहुआ की एक्टिंग और सिंगिंग को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ को भोजपुरी जगत का रोमांस के मामले में किंग माना जाता है। उनकी फिल्में रिलीज के साथ ही पर्दे पर धमाल मचाना शुरू कर देती है। निरहुआ को भोजपुरी सिनेमा का जुबली स्टार कहा जाता है। निरहुआ भोजपुरी फिल्मों में तहलका मचाने के साथ ही राजनीति की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वैसे तो भोजपुरी इंडस्टी में निरहुआ की जोड़ी को सबसे अधिक आम्रपाली के साथ पसंद किया जाता है।
लेकिन, इस समय दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक भोजपुरी गाना ‘सरकारी नौकरी’ (Sarkari Naukari) सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ तीन भोजपुरी एक्ट्रेस संग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
भोजपुरी गाना Sarkari Naukari को निरहुआ, शोना, सौम्या और महिमा पर फिल्माया गया है। इस गाने को बेहद ही खूबसूरत तरीके से शूट किया गया है। गाने को प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने आवाज दी है। जबकि, इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव (Pyare Lal Yadav) ने लिखे हैं और म्यूजिक ओम झा ने दिया है।
ये गाना भोजपुरी फिल्म मंडप का है। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, संतोष श्रीवास्तव, सुजान सिंह, विद्या सिंह, जोया खान, सोनू पांडे, बब्लू खान, रितु चौहान, पल्लवी कोली, स्वीटी सिंह, शोना पांडे, सौम्या पांडे, महिमा सिंह, सनी शर्मा अहम किरदार में हैं।
इस गाने को 19 सितंबर, 2023 को अपलोड किया गया है, गाने को खबर लिखें जाने तक 94,547 से अधिक बार देखा जा चुका है। निरहुआ के इस गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।