Nirahua Romance Video : भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ( Aamprali Dubey ) और फेमस सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ( Dinesh Lal Yadav urf Nirahua ) जब भी पर्दे पर आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी है। दोनों के गाने सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपनी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ के गाने से दर्शकों पर जादू चला रहे हैं। इस फिल्म का गाना ‘चेहरा तोहार’(Chehra Tohar) लोगों को अपना कायल बना रहा है।जिसमें आम्रपाली काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं और निरहुआ के साथ उनकी केमिस्ट्री लाजवाह दिख रही है। इस गाने में खूबसूरत रेड गाउन में दिख रही हैं आम्रपाली और निरहुआ फ्लावर प्रिंट के कोर्ट में काफी डिफरेंट लग रहे हैं।

इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे पहाड़ों में एक दूसरे संग रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस सॉन्ग को आलोक कुमार ने गाया है। इसके अलावा गाने के लिरिक्स राकेश निराला ने दिये है और म्यूजिक मधुकर आनंद ने डाला है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। आपको बता दें कि गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ( Worldwide Records Bhojpuri ) ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।

इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन बार देखा जा चुका है। वही इस वीडियो में 29 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। निरहुआ का यह गाना 3 साल पुराना है लेकिन आज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहां देखें निरहुआ और आम्रपाली दुबे का पूरा वीडियो….

 

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...