Nirahua, Monalisa – Amrapali Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और भोजपुरी जगत की क्वीन आम्रपाली (Amrapali) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों के गाने आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। इनकी केमिस्ट्री को लोगों द्वारा खुद पसंद किया जाता है। दोनों जब भी किसी फिल्म में एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मचा जाता है।
दोनों असल जिंदगी में भी एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। कुछ लोग तो इन्हें असल जीवन में भी पत्नी और पति मान बैठे हैं, मगर आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं और एक्टर अपनी लाइफ में बेहद ही खुश भी हैं। जबकि आम्रपाली ने अपनी तक शादी नहीं की है।
https://www.youtube.com/watch?v=HpbJ8IVBHrI&pp=ygUULG1hdGhhIGZhaWwgaG8gZ2FpbCA%3D
इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, इस गाने में निरहुआ अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी आम्रपाली के अलावा मोनालिसा के साथ भी रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निरहुआ, आम्रपाली और मोनालिसा संग लटके- झटके लगाते नजर आ रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=FeUcY1NWDfk&pp=ygUMbmlyYWh1YSBzb25n
दरअसल, वीडियो भोजपुरी फिल्म राजा बाबू का गाना ‘माथा फेल हो गईल’ एक बार फिर से इन्टरनेट पर सनसनी मचा रहा है। गाने में निरहुआ इधर से उधर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में निरहुआ की दो बार शादी होती है। इस फिल्म में निरहुआ दोनों ही हिरोइन के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे है।
https://www.youtube.com/watch?v=4vnU_YUV6QI&pp=ygUMbmlyYWh1YSBzb25n
https://www.youtube.com/watch?v=nNdkFuIEzHg&pp=ygUMbmlyYWh1YSBzb25n
ये गाना हद से ज्यादा मजेदार और रोमांटिक है, क्योंकि इसमें निरहुआ दो बीवियों के बीच में परेशान होते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि गाने को कल्पना, आलोक और खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसके बोल राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। वहीं संगीत से सजाया है छोटे बाबा ने। इस गाने पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं 50 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है।