नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के सुपरस्टार अभिनेता और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने सोशल मीडिया पर इस समय तबाही मचाई हुई है। निरहुआ के सॉन्ग को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
निरहुआ जब भी पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्टी की कई अभिनेत्रियों संग काम किया है। निरहुआ की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं निरहुआ दिल खोलकर फिल्मों में रोमांस करते हैं।
निरहुआ की फिल्मों में एक्शन, इमोशनल रोमांस सबकुछ एक साथ देखने को मिल जाता है। इसी बीच निरहुआ का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में निरहुआ के साथ आम्रपाली (Amrapali Dubey) नहीं बल्कि यामिनी सिंह (Yamini Singh) जमकर धमाल मचाती हुईं नजर आ रही हैं।
दोनों की फिल्म ‘लल्लू की लैला’ (Lallu Ki laila) का एक गाना ’17 से 18 के एज ओही से मैरेज करूंगा’ (17 Se 18 Ke Age Ohi Se Marriage Karunga) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस गाने के वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। गाने में दोनों समुन्द्र किनारे रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पीले कलर की आउटफिट में एक्ट्रेस यामिनी सिंह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि निरहुआ भी डैनिम जैकेट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।
दिनेश लाल यादव और यामिनी सिंह के इस गाने को प्रवाल रंजन ने गाया है, जबकि इस गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखा है और गाने को म्यूजिक दिया है मधुकर आनंद ने। निरहुआ के फैंस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
इस गाने को खबर लिखें जाने तक 2,263,176 से अधिक बार देखा जा चुका है और जहर मिनट ये आकड़ा बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। जबकि इसको 14K से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं।
गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि यामिनी सिंह एक्टर निरहुआ को किस करती हैं, जिसके बाद एक्टर ख़ुशी से बेहोश हो जाते हैं। दोनों गाने में खूब रोमांस और डांस से धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।