नई दिल्ली। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का नाम आज के समय में बच्चा – बच्चा जानता है। निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ ने इस समय सोशल मीडिया पर इस समय कब्ज़ा किया हुआ है।
निरहुआ ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, तभी उनके गाने आये दिन इंटरनेट पर वायरल होता रहता है। निरहुआ के चाहने वाले दुनिया के हर कोने में देखने को मिल जायेंगे।दिनेश लाल यादव की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है।
दिनेश लाल यादव को उनके चाहने वाले प्यार से निरहुआ बुलाते हैं। निरहुआ फिल्मों में काम करने के साथ ही राजनीति की दुनिया में भी अपना परचम लहराते हुए दिख रहे हैं। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्टी की कई अभिनेत्रियों संग काम किया है।
वैसे तो निरहुआ की जोड़ी को अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, आम्रपाली संग काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन, इस समय निरहुआ एक्ट्रेस भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस संचित बनर्जी (Sanchita Banerjee) के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
भोजपुरी गाना ‘Chumma Chapkauwa Mili Jhulani Hata Ke’ एक बार फिर से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ और संचिता रोमांस की सभी हदें पार करते हुए दिख रहे हैं। इस गाने में दोनों स्टार्स शादी के बाद सुहागरात मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
मगर, एक्ट्रेस संचिता कुछ खास खुश नजर नहीं आ रही हैं। संचिता एक्टर से अपना पीछा छुड़ाने में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस संचिता और निरहुआ के बीच कई बोल्ड सीन भी शूट किये हैं, जिसे सर्दी के दिनों में देख फैंस के पसीने छूटने लगे हैं।
गाने में निरहुआ रोमांस के लिए बेकाबू हुए जा रहे हैं। निरहुआ तो गाने के अंत में अपनी कपड़ा तक खोल देते हैं। उन्हें इस हालत में देख संचिता परेशान हो जाती है। इस गाने के मस्ती, कॉमेडी और रोमांस सबकुछ एक साथ देखने को मिलता है। गाने में दोनों स्टार्स खूब उछल – कूद करते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि ये गाना फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ (Nirahua Hindustani 2) का है। फिल्म में संचिता और निरहुआ के अलावा आम्रपाली भी अहम भूमिका निभाती हुईं नजर आई हैं।