नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार कहलाने वाले दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ ने भोजपुरी दर्शकों का अपनी एक्टिंग और अपनी सिंगिंग से खूब मनोरंजन किया है।
निरहुआ ने भोजपुरी जगत की कई अभिनेत्रियों संग काम किया है। निरहुआ जब कभी भी किसी फिल्म या एलम में नजर आते हैं, तो बवाल मचाकर रख देते हैं। इसी बीच निरहुआ हिंदुस्तानी 2 (Nirahua hindustani 2) का एक गाना बताव जान कवना बदरी में छिपल रहलु (Batawa Jaan Kawana Badari Me) एक बार फिर से यूट्यूब पर धमाल मचाता हुआ दिख रहा है।
गाने में निरहुआ के साथ मशहूर एक्ट्रेस संचिता बनर्जी (Sanchita banerjee) एक्टर संग रोमांस करती हुईं नजर आ रही है। यह गाना भले ही काफी पुराना है, लेकिन दर्शकों द्वारा इस समय खूब पसंद किया जा रहा है।
गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। इस गाने को आलोक यादव, कल्पना और अल्का झा ने गाया है। इस गाने को निरहुआ (nirahua) और संचिता बनर्जी (sanchita banerjee) पर फिल्माया गया है।
संचिता बनर्जी और निरहुआ की जोरदार केमिस्ट्री
गाने में निरहुआ और संचिता की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दोनों गाने में रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। दोनों एक दूजे के साथ प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने को Nirahua Hits नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे अभी तक 1,47,79,996 से अधिक बार देखा जा चुका है।
निरहुआ हिंदुस्तानी 2 फिल्म में निरहुआ और संचिता के साथ अम्रपाली भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में निरहुआ की दो बार शादी होती हैं, निरहुआ की पहली पत्नी संचिता होती हैं और दूसरी पत्नी आम्रपाली होती हैं। निरहुआ की ये फिल्म काफी पुरानी है, लेकिन अभी भी दर्शकों द्वारा इसे काफी ही ज्यादा पसंद की जाती है।