Bhojpuri hot : भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव (Dineshlal Yadav ) निरहुआ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने लिए काफी नाम कमाया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dineshlal Yadav ) भोजपुरी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जो सफलता की गारंटी देता है। उनकी अनोखी एक्टिंग और एक्सप्रेशन हर किसी का दिल जीत लेती है। वह पिछले कई वर्षों से भोजपुरी सिनेमा के साथ जुड़े हुए हैं और अपना योगदान दिए जा रहे हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार बिजनेस करती हैं।
इतना ही नहीं उनके गाने भी सोशल मीडिया पर आते से ही जल्दी वायरल होने लग जाते हैं। इसी कड़ी में दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक गाना वायरल हो रहा है। जिसमें उनके साथ अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisha) भी नजर आ रही हैं। एक तरफ निरहुआ जोकि देसी रोमांस करने के लिए मशहूर हैं वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisha) जो अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं।
दोनों का गाना पोन पोन यह हमार पोन काफी वायरल हो रहा है। गाने के अंदर देखा जा सकता है दोनों ही किसी बंगले के अंदर रोमांस कर रहे हैं। यह वायरल होने वाला गाना फिल्म बीवी नंबर वन से लिया गया है और इस गाने को कल्पना सिंह और आलोक कुमार ने मिलकर गाया है।
गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने को चंद दिनों में 50 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=0cKAwFbPOWY
इतना ही नहीं इन दोनों के चाहने वाले कमेंट बॉक्स में भी जाकर दोनों की खूबियां गिना रहे हैं और लोगों को यह गाना खूब रास आ रहा है। इस गाने के लिए लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। दिनेश लाल यादव के बारे में बात करें तो वह इन दिनों भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय होने के साथ-साथ सक्रिय राजनीति में भी आ चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से सांसद बने हुए हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price