नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ के साथ वैसे तो मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली (Amrapali Dubey) की जोड़ी को पसंद किया जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी सोशल मीडिया पर हिट मानी जाती है। मगर, इस समय आपके चहेते भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड, ग्लैमरस अभिनेत्री मधु शर्मा संग जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
निरहुआ और मधु शर्मा (Madhu Sharma) की केमिस्ट्री ने इस समय भोजपुरी के दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। निरहुआ और मधु शर्मा पर फिल्माया गया गाना ‘नथुनी पS झुलुआ झूलाईब’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। निरहुआ का यह गाना उनकी फिल्म ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ का है।
भोजपुरी गाना ‘नथुनी पS झुलुआ झूलाईब’ (Nathuni Pa Jhuluaa Jhulaib Song) में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और मधु शर्मा के इस गाने को एंटर 10 रंगीला नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।
गाने को 913,415 से अधिक बार अभी देखा जा चुका है और हर मिनट ये आकड़ा बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। लुक्स की बात करें तो मधु शर्मा दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं, जबकि निरहुआ भी दूल्हा बने हुए नजर आ रहे हैं।
दोनों भारत की सड़कों पर नहीं बल्कि लंदन में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म मे दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, मधु शर्मा, समीर आफताब, सुरेंद्र पाल सिंह, पदम सिंह, प्रिया वर्मा, श्वेता, रवि अरोड़ा, अनंजय रघुराज, कुमार सौरव सिन्हा अहम भूमिका निभाते हुआ नजर आये हैं।
भोजपुरी गाना ‘नथुनी पS झुलुआ झूलाईब’ को आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल Kundan Preet ने लिखा है और गाने को म्यूजिक Dhananjay Mishra ने दिया है।
फिल्म में निरहुआ संग आम्रपाली भी रोमांस करती हुईं नजर आई है। गाने में मधु शर्मा बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में दोनों एक दूजे के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस भोजपुरी फिल्म को स्वर्गीय असलम शेख ने डायरेक्ट किया है।