नई दिल्ली: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अंजना सिंह दोनों की स्टार्स को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। दोनों ही स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और दोनों की ही जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।
निरहुआ और अंजना सिंह की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। एंटरटेनमेंट के नाम पर निरहुआ पर फिल्माए गए सॉन्ग में जो तड़का देखने को मिलता है उसकी बात ही अलग होती है।
कितना भी बॉलीवुड, पंजाबी और हॉलीवुड सॉन्ग क्यों ना सुन लें भोजपुरी गाने को सुनकर जो आनंद मिलता है, उसकी बात ही अलग होती है। हम जब बात निरहुआ के सॉन्ग की हो रही है, तो हम भला निरहुआ और अंजना सिंह पर फिल्माया गया गाना ‘सुहाग वाली रतिया पूरा करब राजा’ को कैसे भूल सकते हैं।
इस गाने को लोग देखना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। इस गाने के वीडियो में अंजना सिंह और निरहुआ की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो में दोनों ही स्टार्स जमकर एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
गाने में अंजना सिंह एक्टर निरहुआ को परेशान करती हुईं नजर आ रही हैं। निरहुआ गाने में अंजना सिंह से दूर – दूर भागते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और अंजना सिंह दोनों ही भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार में से एक हैं।
गाना ‘सुहाग वाली रतिया पूरा करब राजा’ रिलीज होने के साथ ही खूब हिट हुआ था और एक बार फिर से एक गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में अंजना सिंह टॉवल डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
इस गाने में अंजना सिंह और ‘निरहुआ’ के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। अंजना सिंह का गाने में बेहद ही बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।
निरहुआ के इस गाने को अभी तक 5,645,511 से अधिक बार देखा जा चुका है और हर मिनट व्यूज का आकड़ा बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। अंजना सिंह-निरहुआ का इस गाने में जरा हटके अंदाज देखने को मिल रहा है।
ये गाना फिल्म ‘हथकड़ी’ का है। निरहुआ के इस गाने को Wave Music Bhojpuri नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।