नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के सॉन्ग ने इस समय सोशल मीडिया पर कब्जा किया हुआ है। निरहुआ की आवाज और उनकी एक्टिंग को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
निरहुआ जब भी फिल्मी पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मचा जाता है। निरहुआ हर किरदार को बखूबी निभाते हैं चाहें फिर बेटे का हो या फिर पति और भाई का हो। निरहुआ की ज्यादातर फिल्मों में कॉमेडी, एक्शन और रोमांस एक साथ ही देखने को मिल जाता है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रोमांस
वहीं, दूसरी तरफ भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (AAMRAPALI DUBEY) के दीवाने भी कुछ कम नहीं है। आम्रपाली की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी जब भी फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आती है, तो बवाल मच जाता है।
दिनेश लाल के साथ किसी भी अभिनेत्री की जोड़ी बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। मगर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua Video) और आम्रपाली दुबे (AAMRAPALI DUBEY Song ) की बात ही कुछ अलग है।
फिल्म ‘लल्लू की लैला’ (LALLU KI LAILA) का एक गाना ”तू बनबू लल्लू की लैला’ (Tu Banbu Lallu Ke Laila) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड करता हुआ दिख रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को परेशान करते हुए नजर आ रहे हैं।
आम्रपाली को परेशान करते दिखें निरहुआ
गाने को निरहुआ और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि बोल Santosh Puri ने लिखे हैं, इसका संगीत Madhukar Anand ने दिया है। इस फिल्म को Sushil Kumar Upadhyay ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडे, प्रकाश जैस, बीआईबी बिजेंद्र सिंह, जे नीलम, रीना रानी, दीपक सिन्हा, देव सिंह, इमरोज़ अख्तर (मुन्ना) अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।