Nirahua और Amrapali ने सीढ़ियों पर लेटकर अपने रोमांस से मचाया कोहराम, केमिस्ट्री देख दर्शक हुए बेताब

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ (Nirahua Romance Video) और आम्रपाली (Amrapali Hot Video) की जोड़ी का जलवा दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया पर निरहुआ और आम्रपाली के गाने आये दिन धमाल मचाते हुए नजर आ ही जाते हैं।

इस जोड़ी का गाना हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है। खासकर, निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने इस इंडस्ट्री में जान डाल दी है। इनकी फिल्में दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही हैं।

गाना ‘मुंह पे अटक जाता’ मचा रहा धमाल

अगर आप निरहुआ के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक खास खबर है। आम्रपाली और निरहुआ की नई फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ का एक नया गाना ‘मुंह पे अटक जाता’ सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

इस गाने का रोमांटिक अंदाज और निरहुआ और आम्रपाली की एक्टिंग ने दर्शकों को मोह लिया है। गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली जमकर एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों कभी बेडरूम तो कभी सीढ़ियों पर लेटकर मजे करते हुए दिख रहे हैं।

हॉट और रोमांटिक जोड़ी:

वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ की हॉट और रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है। गाने में आम्रपाली ने सलवार शूट पहना हुआ है। गाने की शुरुआत में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने की धुन को रजनीश मिश्रा और कल्पना की आवाज ने जीवंत किया है, जबकि प्यारे लाल यादव ने बोल लिखे हैं। राजेश-रजनीश ने गाने को संगीत से सजाया है।

निरहुआ की धमाकेदार एंट्री:

निरहुआ रिक्शावाला 2 के इस गाने में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री है, जो दर्शकों को दीवाना बना रही है। इस गाने का वीडियो देखने के बाद दर्शकों का मन मोह लेने की गारंटी है! तो जल्दी से वीडियो देखें और निरहुआ और आम्रपाली के रोमांस का लुत्फ उठाएं!

रोमांटिक गाना ‘मुंह पे अटक जाता’ को आप जितनी बार भी देख लें आपका मन नहीं भरेगा। यह गाना काफी ही ज्यादा पुराना है, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक बार फिर से तबाही मचाता हुआ नजर आ रहा है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App