आधी रात में Nirahua को सोता देखकर अपना खटिया एक्टर के करी‍ब लाती दिखीं Amrapali, रोमांस से मचाया बवाल!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua Song) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली जब भी एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इस जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों का बहुत ही ज्यादा मनोरंजन किया है।

दोनों ने फिल्मी पर्दे पर कई बार खुलकर रोमांस किया है। निरहुआ की ज्यादातर फिल्मों में आम्रपाली नजर आ ही जाती हैं। हर बार दोनों के बीच गजब की केमिस्‍ट्री देखने को मिलती है। इनके गाने आये दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हुए नजर आते हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस 

यदि आप निरहुआ और आम्रपाली के फैन हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहद ही मजेदार और रोमांटिक गाना लेकर आये हैं। साल 2016 में एक फिल्‍म आई थी ‘बम बम बोल रहा है काशी’, (BAM BAM BOL RAHA HAI KASHI) सुपरहिट साबित हुई थी।

इसी फिल्म का एक गाना ‘खटिया से खटिया’ (Khatiya Se Khatiya) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तबाही मचाता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने के वीडियो में आधी रात को निरहुआ और आम्रपाली जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी गाना ‘खटिया से खटिया’ को यूट्यूब पर 14 मिलियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है। इस गाने में दोनों का रोमांस सुपर से उपर वाला है।
गाने का सीक्‍वेंस आधी रात का है। गाने की शुरुआत में देखा जा सकता है कि आम्रपाली और निरहुआ दोनों खुले आसमान के नीचे अलग-अलग खटिया पर सोते हुए नजर आ रहे हैं, तभी आम्रपाली की नींद खुलती है। वह धीरे-धीरे अपना खटिया निरहुआ के करी‍ब लाती हैं।

निरहुआ भी कंबल के नीचे से चुपसे से आम्रपाली को देख रहे होते हैं। गाने के वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। दोनों के रोमांस वीडियो को देखकर आप भी रोमांटिक हो उठेंगे।

फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, अंतरा बेनर्जी, मनोज टाइगर, संजय पांडे, सीमा सिंह, प्रकाश जयस और अन्य अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। आपको बता दें कि इस गाने को दिनेश लाल यादव और प्रिया सिंह ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखें हैं और गाने को संगीत राजेश-रजनीश ने दिया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App