नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की फिल्मों में कॉमेडी, रोमांस और एक्शन सबकुछ एक साथ भरपूर देखने को मिल जाता है। भोजपुरी जगत में कुछ जोड़ियां तो ऐसी हैं, जिन्हें एक साथ देखने के लिये भोजपुरी दर्शक हमेशा ही बेताब रहते हैं।
एक समय था जब पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ काजल राघवानी की जोड़ी को ही लोग देखना पसंद करते थे। लेकिन, इस समय दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी चर्चा का विषय बानी हुई है।
इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। दोनों स्टार्स ने एक साथ कई फिल्मों में साथ में काम किया है। इसके अलावा दोनों के पुराने गाने हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
इनकी जोड़ी ने इस समय सोशल मीडिया पर तबाही मचाई हुई है। निरहुआ और आम्रपाली के सॉन्ग को सबसे अधिक इस समय सर्च किया जा रहा है। इसी बीच इस जोड़ी का एक जबरदस्त रोमांस वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहे हैं।
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया गाना ‘जायेदा ये जान ई त जगहे पे जाता’ (Jaiye Da Ae Jaan E Ta Jagahe Pe Jata) यूट्यूब पर एक बार फिर से धमाल मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में एक्टर निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली के पीछे – पीछे घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में निरहुआ ख्वाब में आम्रपाली दुबे के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।
गाने में निरहुआ रोमांस के लिए कुछ ज्यादा ही उतावले नजर आ रहे हैं। कड़ाके की सर्दी में इनका बेडरूम रोमांस वीडियो दर्शकों के होश उड़ा रहा है। गाने ने करोंड़ों में व्यूज बटोर लिए हैं। गाने को देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। आम्रपाली के इस गाने पर फैंस धड़ल्ले से लाइक्स और कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी गाना ‘जायेदा ये जान ई त जगहे पे जाता’ काफी ही ज्यादा रोमांटिक सॉन्ग है। एक्ट्रेस गाने में बेहद ही खूबसूरत भी नजर आ रही हैं। इनका रोमांस देख आप भी पसीने से भीग जायेंगे।