नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal Yadav Nirahua) की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्टी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दर्शक इनकी जोड़ी को एक साथ देखने के लिए हमेशा ही बेताब रहते हैं।
निरहुआ और आम्रपाली के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस जोड़ी ने इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस जोड़ी को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ और आम्रपाली की सोशल मीडिया पर काफी ही ज्यादा तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं।
लंदन की सड़कों पर मचाया धमाल
भोजपुरी गाना ‘गोरी तोहार कमर लचकऊवा’ (Gori Tohar Kamar Lachkauwa) एक बार फिर से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ कभी लंदन की सड़कों पर तो कभी खेतों में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली के इस वीडियो को देख फैंस खूब खुश होते नजर आ रहे हैं।
निरहुआ और आम्रपाली की जबरदस्त केमिस्ट्री
फैंस दोनों ही स्टार्स की जमकर तारीफे करते हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ का है। निरहुआ की फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। ‘निरहुआ चलल लंदन’ फिल्म के इस गाने को खुद निरहुआ और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।
गाउन पहन उड़ाए निरहुआ के होश
इस गाने के वीडियो में आम्रपाली का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस आम्रपाली साड़ी और शूट में नहीं बल्कि गाउन पहनें हुए नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। गाने में दोनों लंदन की सड़कों पर खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माए गए इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। गाने को अभी तक 4,607,097 से अधिक बार देखा जा चुका है। यह गाना काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।