नई दिल्ली : भोजपुरी सिनेमा आज के समय में एक बड़ी इंडस्ट्री बनता जा रहा हैं। भोजपुरी सिनेमा को आज देश के हर जगह के लोग देखना पसंद करते हैं। वहीं भोजपुरी स्टार्स की पहुंच भी अब दूर-दूर तक हैं। भोजपुरी सिनेमा के डायलॉग और गाने हर किसी की जुबां पर रहते हैं। हर शादी समारोह में भोजपुरी गाने पर लोग थिरकते हुए नज़र आते हैं। भोजपुरी सिनेमा की पकड़ और लोकप्रियता का इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भोजपुरी सिनेमा जल्द ही एक बड़ी इंडस्ट्री में तब्दील होने वाला हैं।
भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स की बात करें तो इनमे सबसे रोमांटिक और पसंदीदा जोड़ी निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे इस समय भोजपुरी के सबसे डिमांडेड कपल हैं। इनका साथ होना किसी भी गाने और फिल्म के हिट होने की ग्यारंटी हैं। इनकी खास केमेस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। दोनों ने साथ मिलकर कई सारी हिट फिल्म दी हैं, वहीं इनके गाने सोशल मीडिया पर हमेशा ही ट्रेंड करते रहते हैं। इनके गानों को कुछ मिनटों में ही हजारों कमेंट और लाखों लाइक्स मिल जाते हैं।
गौरतलब है कि इस समय निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना गाना यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा हैं। इस गाने में दोनों बहुत ही ज्यादा रोमांटिक नज़र आ रहे हैं। ‘मुकद्दर का सिकंदर’ (Muqaddar Ka Sikandar) भोजपुरी फिल्म का गाना ‘मन के पसंद’ (Man Ke Pasand) इस समय काफी ज्यादा देखा जा रहा हैं। इन दोनों का रोमांस अब हर किसी की धड़कन तेज़ कर रहा हैं। निरहुआ और आम्रपाली के अफेयर के किस्से भी आम हैं। इनके फैंस भी इन दोनों को साथ में देखना चाहते हैं। उनके इस गाने को हनी बी और मोहन राठौर द्वारा गाया गया हैं। वहीं इस गाने के बोल लेखक आजाद सिंह द्वारा लिखे गए हैं। भीएल डी ग्रुप ने इसे म्यूजिक दिया हैं। इन दोनों के इस शानदार गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया गया हैं।