शावर के नीचे भीगते दिखें Nirahua और Amrapali, बाथरूम में एक्ट्रेस की भीगी भागी अदाएं देख एक्टर को चढ़ा नशा

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) हमेशा ही किसी ना किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। निरहुआ के सॉन्ग को सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। निरहुआ जब भी स्क्रीन पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है।

निरहुआ की एक्टिंग और उनकी आवाज के करोड़ों लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर निरहुआ की फैन फॉलोविंग बहुत ही ज्यादा तगड़ी है। दिनेश लाल यादव अभी तक ऑनस्क्रीन भोजपुरी जगत की कई एक्ट्रेस संग रोमांस करते हुए नजर आ चुके हैं, लेकिन निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्टी की क्वीन आम्रपाली के साथ बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।

निरहुआ और आम्रपाली ने बाथरूम में किया रोमांस 

निरहुआ और आम्रपाली जब भी किसी फिल्म और गाने में एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इस जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों का बहुत ही ज्यादा मनोरंजन किया है। इसी बीच दिनेश लाल यादव का एक पुराना गाना फगुआ में फाटता जवानी (Phagua Mein Fatata Jawani) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस की हॉट अदाएं देख बेकाबू हुए निरहुआ 

होली के समय में इस गाने को लोग खूब सुनना पसंद करते हैं। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली रोमांस की सभी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और आम्रपाली बाथरुम में जमकर एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने को Pravesh Lal Yadav और आम्रपाली ने एक साथ मिलकर आवाज दी है। जबकि गाने के बोल Pyarelal Yadav के हैं वहीं गाने को म्यूजिक Madhukar Anand ने दिया है। वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे शावर के नीचे भीगते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने ने एक बार फिर से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाता हुआ नजर आ रहा है। गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे काफी हसीन लग रही हैं। आम्रपाली दुबे की भीगी भागी अदाएं को देख निरहुआ अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को 43 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App