नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी के जाने माने सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ की दमदार एक्टिंग और उनकी आवाज को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
निरहुआ जब भी फिल्मी पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। भोजपुरी इंडस्टी में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों स्टार्स जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो धमाल मचा जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस
भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ का एक अलग ही दबदबा है। निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वैसे तो कई सारीभोजपुरी हसीनों के साथ में फिल्मों में रोमांस करते हुए नजर आ चुके हैं।
लेकिन, अभी तक में सबसे ज्यादा आम्रपाली के साथ ही उनकी जोड़ी को पसंद किया गया है। निरहुआ और आम्रपाली का इसी बीच इनका इनका एक रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गाना ‘खोल दे किवड़िया भइले भोर’ हुआ वायरल
भोजपुरी गाना ‘ ‘खोल दे किवड़िया भइले भोर’ एक बार फिर से दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की हॉट केमिस्ट्री देखते हुए ही बन रही है। गाना ‘खोल दे किवड़िया भइले भोर’ में दोनों बंद कमरे में जमकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि इसे फिल्म Mokama 0km से लिया गया है। निरहुआ की ये फिल्म हिट साबित हुई थी। इस गाने को लोग भी बार-बार सुनना पसंद कर रहे हैं।
हॉट केमिस्ट्री ने लगाई आग
वायरल हो रही वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक दूजे में खोये हुए नजर आ रहे हैं। यह गाना भले ही पुराना है, लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।
इस वीडियो को Bhojpuri HD Films नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। इस गाने को कल्पना और रजनीश ने एक साथ मिलकर गया है, जबकि शाम देहाती ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।