Bhojpuri songs: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को पसंद करने वाले लोगों की एक अलग ही कैटेगरी है। दोनों की जोड़ी को साथ में देखना उनके फैंस को खूब भाता है। यही वजह है कि उनके गाने आते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल होना शुरू हो जाता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में इस दोनों की जोड़ी मोस्ट पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ी मानी जाती है। इस वजह से कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में दोनों ने एक साथ काम किया है।
हाल ही में इस जोड़ी का नया भोजपुरी गाना मेरे महबूब रिलीज हुआ है। जिसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Nirahua and Amrapali Dubey Movies) की जबरदस्त रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों एक दूसरे के इश्क में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। आम्रपाली दुबे ने वीडियो सॉन्ग में ब्लैक कलर के लहंगे में निरहुआ के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं। वहीं दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) अपना जलवा बिखेरते हुए दिख रहे है। मेरे महबूब’ गाना निरहुआ की नई फिल्म ‘हम है दुल्हा हिंदुस्तानी’ का है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
ये गाना इंटरनेट पर बार बार देखा जा रहा है। गाना ‘मेरे महबूब’ (Mere Mehboob) को यू्ट्यूब चैनल Enterr10 Rangeela पर अपलोड किया गया है। इस गाने में देखा जा सकता है कि वीडियो को एक खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है। इतना ही नहीं अब इस गाने को 1,576,564 व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को इन दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती है, जिसके कारण इन दोनों के गाने सुपरहिट होते है। इनके स्टेज शो को देखने के लिए दूर – दूर से भी लोग आते है। देखते ही देखते भीड़ का जमावड़ा खड़ा हो जाता है। इनके गाने को सुनते ही लोग पागलों की तरह नाचने लगते है।