शादी से पहले Nirahua अपनी जानेमन Amrapali के साथ ‘गुलू गुलू’ करते आये नजर, रोमांस वीडियो ने मचाया धमाल

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। इस जोड़ी को दर्शक एक साथ देखने के लिए हमेशा ही बेताब रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।

दोनों पर फिल्माए गए हजारों गाने फैंस की जुबान पर हैं। लेकिन 2016 में रिलीज फिल्‍म ‘मोकामा 0‍ किमी’ (MOKAMA 0 Km)  का एक गाना इस समय सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस गाने में निरहुआ अपनी ऑनस्‍क्रीन बीवी आम्रपाली दुबे के पीछे पड़े हैं।

‘ढोई के नौ महीना रजऊ’ हुआ वायरल 

गाने में निरहुआ शादी से पहले एक्ट्रेस संग ‘गुलू गुलू’ करना चाहते हैं, जबकि वह इससे इनकार करती हुईं नजर आ रही हैं। भोजपुरी गाना ‘ढोई के नौ महीना रजऊ’ (Dhoyi Ke Nau Mahina Rajau) को आज से 6 साल पहले रिलीज किया गया था।

यह सॉन्ग भले ही पुराना हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खबर लिखे जाने तक 2.7 म‍िलियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है। भोजपुरी फिल्‍म ‘मोकामा 0 किमी’ के इस गाने को देखने के बाद आप दांतों तले ऊंगली दबा लेंगे।

निरहुआ और आम्रपाली का रोमांस वीडियो 

गाने के वीडियो में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली की हॉट केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी गाना ‘ढोई के नौ महीना रजऊ’ को दिनेश लाल यादव ने कल्‍पना ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल श्‍याम देहाती ने लिखे हैं और संगीत से सजाया है राजेश रजनीश ने।

वीडियो को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, अंजना सिंह, संजय पांडे, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।

निरहुआ और आम्रपाली को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। दोनों के सोशल मीडिया पर काफी ही तगड़ी फैन फॉलोविंग है। दोनों असल जिंदगी में भी काफी ही अच्छा बांड शेयर करते हैं। दोनों रियल लाइफ में काफी ही एक दूसरे एक अच्छे दोस्त हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App