नई दिल्ली, Bhojpuri Romance Video: भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इनकी केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा देती है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने पिछले कई सालों से भोजपुरी दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। निरहुआ, अभी तक शुभी शर्मा, काजल राघवानी, मधु शर्मा, संचिता बनर्जी जैसी एक्ट्रेस संग पर्दे पर काम चुके हैं, लेकिन ज्यादातर लोग निरहुआ के साथ आम्रपाली को देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में इन दोनों का भोजपुरी गाना ‘उड़ जईबु ए मैना’ (Dilva Me Ghar Banake Ud Jaibu Maina ) एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक माना जाता है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के पुराने गाने आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं। गाना ‘उड़ जईबु ए मैना’ फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तनी’ का है, जिसे दर्शकों द्वारा एक बार फिर से खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। निरहुआ और आम्रपाली की हॉट केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है। इस गाने के वीडियो को दर्शक यूट्यूब पर खूब सर्च कर रहे हैं।

निरहुआ के इस गाने को अभी तक 9,827,362 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को खुद निरहुआ ने ही गाया है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने दिए हैं और गाने को संगीत Rajesh Rajnish ने दिया है।

भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तनी’ में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, संजय पांडे, मनोज टाइगर सरीखे अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। निरहुआ की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के सभी गाने मदहोश कर देने वाले हैं।

 

यह खबरें भी पढ़ें

7 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह टाइम्सबुल वेबसाइट को अपने कार्यों...